सरदार पटेल के लिए दौड़ा जिला, देखे झलकियां …

0
281

बक्सर खबर। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की आज जयंती पूरे जिले में मनाई गयी। एकता दौड़ के नाम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला प्रशासन से लेकर राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम आयोजित किए। आपके समक्ष है उसकी कुछ झांकियां जिसका अवलोकन आप स्वयं करें

एकता दौड़ में शामिल भाजपा कार्यकर्ता

किला मैदान से निकला प्रशासन और भाजपा का जुलूस
बक्सर खबर। जिला प्रशासन ने सुबह साढ़े छह बजे किला मैदान से एकता दौड़ निकाली। जिसमें उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार, एसडीओ केके उपाध्याय एवं जिले के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा ने भी किला मैदान से एकता दौड़ निकाली। जिसमें जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के अलावा परशुराम चतुर्वेदी, प्रदीप दुबे, भाजमा महिला मोर्चा की नेता माधुरी कुंवर आदि अनेक नेता शामिल हुए।

स्कूली छात्र

स्कूल में भी हुआ कार्यक्रम
बक्सर खबर। राष्ट्रीय एकता दौड़ कार्यक्रम में एमपी हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके अलावा अन्य स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षक शामिल हुए।

एकता दौड़ में शामिल बैंक कर्मी

पंजाब नेशनल बैंक ने लिया हिस्सा
बक्सर खबर। जिले के अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल के कर्मियों ने भी सुबह एकता दौड़ में हिस्सा लिया। इनके सभी कर्मचारी एक साथ बैनर लेकर सड़क पर निकले और कुछ ही देर सही सरदार के नाम पर चले।

कांग्रेस कार्यालय में जयंती मनाते लोग

कांग्रेस और जदयू ने किया याद
बक्सर खबर। कांग्रेस व जदयू द्वारा भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गयी। कांग्रेस के उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। सरदार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। वहीं दूसरी तरफ डीएवी स्कूल के पास स्थित जदयू अध्यक्ष विन्ध्याचल कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने कहा हम देश के ऐसे नेता को याद कर रहे हैं। जिन्होंने अहिंसा के रास्ते पर चल रहे गांधी जी का हाथ मजबूत किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महादलित अध्यक्ष भृगुनाथ राज, बीर राय, संजय कुमार सिंह, संजय सिंह, विक्रांत कुमार, मदन कुमार, दुनिया चौधरी आदि लोग शामिल हुए।

add

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here