पत्रकार संजीत उपाध्याय की ट्रेन से कटकर मौत

0
5296

बक्सर खबर। पत्रकार संजीत उपाध्याय की मौत हो गई है। शुक्रवार की रात आरा जिला के रामानंद तिवारी हाल्ट पर उनके साथ यह अनहोनी हुई । सूत्रों के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर आरा रेल पुलिस ने सबको कब्जे में लिया। उनके पास से मिले पहचानपत्र मोबाइल व अन्य कागजात से पता चला कि संजीत उपाध्याय प्रभात खबर आरा में कार्यरत थे।

प्रतिदिन वे बक्सर से आरा जाते थे और पुनः ट्रेन से ही वापस लौटते थे। संभवत इसी दौरान है या हादसा हुआ। चक्की प्रखंड के चंदा गांव निवासी संजीत ने पत्रकारिता का सफर हिंदुस्तान अखबार से शुरू किया था। लंबे समय तक चक्की प्रखंड के संवाददाता एवं उसके बाद बक्सर रेल रिपोर्टर के रूप में कार्यरत रहे। 2 वर्ष पहले इनकी पत्नी की भी मौत टुडीगंज रेलवे स्टेशन पर हुई थी। महज 34 वर्षीय संजीत की कुछ दिन पहले दूसरी शादी हुई थी। उनका शव अभी भी आरा रेल पुलिस के कब्जे में है। यह दुर्घटना कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पत्रकारिता जगत को मर्माहत कर देने वाली इस घटना पर बक्सर पत्रकार संघ ने गहरा दुख प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here