‌‌‌छह गोलियां लगने के बाद भी सांसे ले रहा है संजय रावत

0
1642

-पुलिस नहीं बता रही उसने क्या दिया है बयान
बक्सर खबर।(15 नवम्बर): कचहरी गेट के पास संजय रावत को दो बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। यह खबर गुरुवार की पूरी रात चर्चा में रही। संजय रावत कौन, और उसे गोली किसने मारी। क्या अदावत हो सकती है। घटना का करण पता नहीं होने की स्थिति में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। अपराधियों ने उसे छह गोलियां मारी थी। घायल अवस्था में सदर अस्पताल के उपचार के बाद उसे पीएमसीएच भेज दिया गया। आज शुक्रवार को उसका हाल जानने के लिए पुलिस से संपर्क साधा तो पता चला वह अभी सांसे ले रहा है। उसे छह गोलियां लगी है। क्या वह खतरे से बाहर है।

पूछने पर इसका जवाब नहीं मिल पाया। क्योंकि इस बारे में चिकित्सक ही कुछ बता सकते हैं। उसकी किसी से क्या अदावत थी। यह पूछने पर भी पुलिस स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई। अगर हम यहां बात करें रावत की तो उसका चरित्र भी साफसूथरा नहीं था। उसके खिलाफ लगभग नौ मामले दर्ज हैं। कुछ दिनों पहले ही वह जेल से बाहर आया था। आते ही उसने ऐसा क्या कर दिया। जिसकी वजह से उपर जानलेवा हमला हुआ। उसने अपने बयान में पुलिस को क्या बताया। ऐसे बहुत से सवाल अभी पर्दे में हैं। जिनका जवाब जनता जानना चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here