‌‌‌अपराधियों की गोली का शिकार हुआ संजय राउत

0
4505

मारी है छह गोली, घायल ने दिया पुलिस को बयान
बक्सर खबर(14 nov) । आपराधिक चरित्र के युवक संजय राउत को अपराधियों ने गोली मार दी है। यह घटना न्यायालय परिसर के आस-पास आज देर शाम हुई। यह युवक नेहरु नगर का रहने वाला है। जिसे कुल छह गोलियां मारी गई हैं। उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। जहां से उपचार के बाद पटना रेफर किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो वह लंबे समय तक पुलिस के लिए मुखबीर का काम भी करता था। हाल ही में जेल से छूट कर बाहर आया था। पूछने पर एसपी ने बताया उसने अपराधियों की पहचान की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here