बालू-गिट्टी के लिए बिहार बंद की तैयारी

0
595

बक्सर खबर : राष्ट्रीय जनता दल बिहार बंद की तैयारी में है। 21 दिसम्बर को पार्टी द्वारा राज्य व्यापी कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिसकी तैयार में राजद के कार्यकर्ता जुट गए हैं। जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने बक्सर खबर से हुई बातचीत में बताया। बालू पर और गिट्टी पर लगे सरकारी प्रतिबंध से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। मजदूर का रोजगार छिन गया है। व्यवसायी का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

इसका सीधा प्रभाव आम लोगों पर पड़ा है। जनता के हित में सरकार को बालू पर लगी रोक हटानी होगी। क्योंकि यह मामला पूरे बिहार को प्रभावित कर रहा है। आज जन की समस्या के लिए राजद ने यह निर्णय लिया है। बंदी के दौरान सड़क मार्ग को ठप किया जाएगा। व्यवसायियों को दुकानें बंद रखने का आग्रह किया गया है। क्या रेल परिचालन को भी रोका जाएगा? उन्होंने रेल को बाधित नहीं किया जाएगा।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here