साली पर जीजा ने जमाया कब्जा, गुजर गए कई साल …

0
4812

बक्सर खबर। जीजा ने पिछले पांच-छह वर्ष से अपनी साली पर कब्जा जमा रखा है। परेशान घर वालों को समझ में नहीं आ रहा वे क्या करें। पहले वह किशोरी थी, लेकिन अब बालिग हो चुकी है। लेकिन, उसका जीजा उसे अपने घर नहीं लौटने दे रहा। जब लड़की के माता-पिता उसे लेने जाते हैं तो उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है। उन्हें अपनी बेटी से मिलने भी नहीं दिया जाता। परेशान परिवार वालों ने पुलिस से मदद लेने की सोची है। सूत्रों का मानना है कि यह वाकया नाजायज रिश्ते का नहीं संपति के लोभ का है।

लेकिन, यह अनुमान है। अंदर क्या खिचड़ी पक रही है। किसी को नहीं पता। मामला डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव का है। वहां के पीडि़त परिवार ने आठ वर्ष पहले अपनी बड़ी बेटी की शादी सिमरी थाना के आशापडऱी निवासी सत्यम तिवारी से की थी। उनकी सिर्फ दो बेटियां है। शादी के लगभग डेढ़ वर्ष बाद बड़ी बेटी मां बनी। तब उसके जीजा ससुराल आए और साली को मदद के लिए अपने गांव ले गए। लगभग एक वर्ष तक वह अपनी दीदी के साथ रही। फिर अपने गांव वापस आई। कुछ माह बाद फिर जीजा ने कुछ कारण बता ससुराल वालों से उसे अपने गांव भेजने का आग्रह किया। बार-बार आग्रह और दबाव में परिजनों ने बेटी का वहां भेजा। लेकिन, अब हालात ऐसे हो गए हैं कि उसकी उम्र शादी की हो चुकी है। माता-पिता परेशान हैं। बेटी घर वापस कैसे आए। परिजनों ने इसके लिए पुलिस ने मदद की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here