दुखद: सदर विधायक की बेटी का निधन

1
4785

बक्सर खबर: कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह सिकरौल पंचायत के मुखिया विभोर कुमार द्विवेदी की पत्नी अनामिका की अकास्मिक मौत हो गई है । जिससे परिजनों व दोस्तों में शोक की लहर है। परिवारिक सूत्रों कि मानें तो अनामिका गर्भवती थी। शनिवार को पेन हुआ उन्हें कुर्जी अस्पताल पटना ले जाया गया। जहां आॅपरेशन के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। अंतिम संस्कार बक्सर शमसान घाट पर हो रहा है।

ज्ञात हो कि अनामिका सदर विधायक संजय कुमार उर्फ मुन्ना तिवारी के बेटी थी। अनामिका के मौत के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। इस दौरान डुमरांव विधायक ददन यादव उर्फ ददन पहलवान, भाजपा सांसद अश्वनी चैबे, ब्रह्मपुर विधायक शंभू नाथ सिंह यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्द्धन, अनिल उपाध्याय, विजय कुमार मिश्रा, अरविंद प्राताप उर्फ बंटी शाही, सोनू राय, दिवाकर पाठक  समेत सैकड़ों नेताओं व सामजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान मुखिया विभोर व विधायक संजय को इस दुख की खड़ी में आत्मबल दें।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here