सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, प्रशासन की पहल पर हटा जाम

0
2077

बक्सर खबर। चौसा रामगढ़ मार्ग पर शुक्रवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार लेरही डेरा निवासी नीलमणि यादव(19) पुत्र त्रिवेणी सिंह यादव डेयरी फार्म से दूध देकर अपने गांव लेरही लौट रहा था। गांव के समीप तेज गति से जा रहे वाहन उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने चौसा रामगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण परिजनों को मुआवजा देने एवं प्रशासन की वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे।

इसकी सूचना मिलते ही राजपुर थाने की पुलिस और चौसा के बीडीओ अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई को अरविंद कुमार सिंह ने ₹20000 का चेक प्रदान किया। जाम समाप्त कराने के दौरान चौसा के युवा नेता डॉक्टर मनोज ने प्रशासन को सहयोग किया। मनोज ने बक्सर खबर को बताया कुछ दिन पहले ही नीलमणि के पिता त्रिवेणी सिंह यादव की मौत हुई थी। एक माह के अंदर परिवार में हुई दो-दो मौतों से घरवाले इतने आहत हैं कि उनके सामने अंधेरा छा गया है। नीलमणि भी सुबह साइकिल से दूध देने डेहरी गया था।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here