‌‌बोक्सा में हुई चोरी, 12 के खिलाफ शिकायत

0
1327

बक्सर खबर। लिलावती देवी के घर में 3 अप्रैल की रात चोरी हो गई। ऐसा करने वाले उनके घर से आभूषण और लगभग 50 हजार रुपये ले भागे। घर का सामान दूर खेतों में ले जाकर फेंक दिया। घर में सो रही महिला को इसकी भनक लगी तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। सभी लोग भाग निकले।

उसने उन लोगों को पहचान लिया। इसकी शिकायत 4 अप्रैल को पीड़ित महिला ने मुफस्सिल थाने में की है। वहीं सूत्रों की माने तो कुछ दिनों पहले लिलावती देवी के परिजनों पर चोरी का आरोप लगा था। यह घटना उसी का परिणाम है। सच का पता पुलिस लगाएगी। क्योंकि उसे तो पता है, इस तरह का केस कैसे सुलझाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here