सड़क छाप कहे जाने पर महागठबंधन में उबाल, जलाया पुतला

0
259

बक्सर खबर। महागठबंधन के नेताओं ने आज मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। शहर के ज्योति चौक पर राजद, रालोसपा, शरद गुट सभी नेताओं ने एकजुट होकर हल्ला बोला। वे नीतीश कुमार होश में आओ, मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इसकी वजह यह थी कि एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने महागठबंधन को सड़क छाप गठबंधन करार दिया था। फिर क्या था राज्य व्यापी विरोध की रुपरेखा बनी और आज राजद अध्यक्ष शेषनाथ यादव एवं अन्य नेताओं द्वारा पुतला दहन किया गया। शेषनाथ सिंह ने कहा की पूरे राज्य में आज विरोध प्रदर्शन हो रहा है। किसी भी नेता को ऐसा बोलना शोभा नहीं देता।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here