रोड नहीं तो वोट नहीं : विष्णुपुरी का नारा

0
168

बक्सर खबर। बक्सर शहर के कुछ मुहल्ले ऐसे हैं। जो कहने के लिए शहरी इलाके हैं। पर कागजी रुप से वे पंचायत के हिस्से आते हैं। ऐसा ही एक इलाका है विष्णुपुरी। गोलंबर के पास स्थित इस कालोनी का बुरा हाल है। यहां की गलियां कच्ची हैं। मुहल्ले के लोग जब नगर परिषद के गुहार करते हैं तो उन्हें बताया जाता है। आप जासो पंचायत के अंतर्गत आते हैं। पंचायत वाले उनकी सुनते नहीं। क्योंकि वे गांवों को प्राथमिकता देते हैं। इस स्थिति में परेशान मुहल्ले के लोगों ने निर्णय लिया है। सड़क अथवा गली नहीं तो वोट नहीं। यहां के निवासी अधिवक्ता विशाल सिंह बताते हैं।

छोटकी सारिमपुर वाले मेन रोड के ठिक सामने यह मुहल्ला है। अंदर जाइए तो बहुत बड़ा इलाका है। लेकिन, उसकी स्थिति नरकीय है। अगर बारिश हुई तो फिर क्या कहने। बच्चे नाव चलाते हैं और बड़े लोग माथा पिटते हैं। हमने तय किया है। यहां के लोग इस बार के चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। क्योंकि जनप्रतिनिधि और प्रशासन दोनों हमारी उपेक्षा करता रहा है। कोई देखने नहीं आता। यहां के लोगों की जरुरत क्या है। हमने प्रधानमंत्री ग्रिवांस सेल को भी लिखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here