सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत 

0
1359
 बक्सर खबर : तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 84 पर गरहथा के समीप हुई। सूचना मिलते ही मौके पर ब्रह्मपुर पुलिस पहुंची। मृतक की पहचान संतोष गोड़ ग्राम धरहरा कृष्णाब्रह्म के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया दुर्घटना रविवार की शाम साढ़े छह बजे के लगभग हुई।
ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। दुर्घटना का शिकार युवक बाइक द्वारा अपने गांव से ब्रह्मपुर के लिए निकला था। जो एनएच पर ट्रक की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल भेजा गया है। जहां से पोस्टमार्टम के लिए पुलिस अभिरक्षा में उसे सदर अस्पताल भेजा जाएगा। सूत्रों ने बताया लगन का समय होने के कारण इस पथ पर व्यस्त आवागमन है। थोडी सी चुक किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here