‌‌‌जेएनयू छात्रों के समर्थन में राजद का आक्रोश मार्च

0
273

बक्सर खबर। जेएनयू के छात्रों पर केन्द्र सरकार बर्बर अत्याचार कर रही है। उसकी नीतियां दमनकारी है। छात्रों की मांग मानी जाए। यह कहते हुए युवा राजद के लोगों ने आज शनिवार को शहर में आक्रोश मार्च निकाला। अंबेडकर चौक से निकला प्रदर्शन, शहर के विभिन्न चौक होते वापस प्रारंभ स्थल पर लौट आया। वहां नुक्कड़ सभा हुई। जिसमें शामिल वक्ताओं ने कहा। जो सरकार छात्रों को सस्ती शिक्षा उपलब्ध नहीं करा सके। वैसे सरकार को रहने का हक नहीं है। वहां का प्रशासन रात में लाइटे बंद कर छात्रों की पिटाई कर रहा है।

वहां के छात्र जिस तरह का संघर्ष कर रहे हैं। हम उनका समर्थन करते हैं। इस आंदोलन में राजद भी उनके साथ है। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा राजद के अध्यक्ष बबलु यादव ने किया। इस दौरान गणपति मंडल, जनार्दन सिंह, अजीत कुशवाहा, देवेन्द्र, जगदीश पहलवान, सुधीर गुप्ता, प्रेम यादव, त्रिलोकी खरवार, गोविंद जायसवाल, बांगा यादव, मोहन यादव, चंदन गोड़, त्रिलोकी, कुंवर प्रसाद, सत्येन्द्र पाल, तुषार विजेता, विवेक, महावीर, अक्षयवर, मनोज राम, गांधी यादव, अरविंद, योगेश, नंदजी, संजय, राजेश, रोशन, मोहित, अंगद, ओमप्रकाश, अखिलेश, राजेश यादव व इन्द्रदेव कुशवाहा आदि लोग शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here