अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने युवा नेता का हाथ तोड़ा

0
680

बक्सर खबरः वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस अवैध वसूली कर रही थी। विरोध करने पर युवा राजद के नेता सोहराब कुरैशी को डुमरांव पुलिस पीट दिया। मार इतनी पड़ी की हाथ की हड्डी टूट गई। वाकया शुक्रवार की शाम का है। अपने घायल साथी के समर्थन में शनिवार की सुबह डुमरांव नगर परिषद के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन का पुतला जलाया। कप्तान और डुमरांव थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा। राजद का आरोप है कि शुक्रवार की शाम मेन रोड में ईदगाह के पास वाहन जांच हो रही थी। वहां काफी भीड़ थी। युवकों ने बताया चलान कट गया है। बाइक छूट नहीं रही। सोहराब ने विरोध किया। चलान कट गया, दंड शुल्क लो गाड़ी छोड़ो। इस बात से नाराज मौजूद सिपाहियों ने उसे पीट दिया। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो। निलंबन किया जाए। प्रदर्शन में उपेन्द्रनाथ यादव नगर अध्यक्ष, कशमीर हाशमी जिला उपाध्यक्ष, सज्जाद अली, रामचन्द्र यादव, राजकुमार सिंह, बबलू यादव व राजवंश सिंह उपस्थित रहे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here