राजद का नया दाव : हम लड़ेंगे नियोजित शिक्षकों की लड़ाई

0
1030

बक्सर खबर। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा क्षेत्र के दिनारा में सोमवार को सभा संबोधित की। उन्होंने अपने भाषण के दौरान नियोजित शिक्षकों का मुद्दा उठाया। हालाकि वे इस विषय पर आधा मिनट ही बोले। लेकिन, चंद शब्दों में उन्होंने कहा इन लोगों को भी राज्य सरकार ने ठगा है। हम इनकी लड़ाई लडऩे का काम करेंगे। इतना कहते हुए वे बालू और शराब का जिक्र करने लगे।

दिनारा के बलदेव मिश्र उच्च विद्यालय के मैदान में वे सभा को संबोधित कर रहे थे। पार्टी उम्मीदवार के लिए वोट मांगने के साथ उन्होंने केन्द्र की भाजपा और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा आज बिहार में बालू तीन से चार गुना महंगा हो गया है। इसके लिए कौन जिम्मेवार है। शराब पीने के कानून के कारण गरीब लोग जेल जा रहे हैं। अमीर लोग रोज पी रहा है। उसको कौन जेल भेज रहा है। सबसे बुरा हाल पुलिस का है। सब काम छोड़ के दारू पीने वालों का मुंह सूंघ रही है। इसके अलावा उन्होंने लालू परिवार को तबाह करने का आरोप भाजपा पर लगाया और जनता से इंसाफ करने की मांग की। सभा के दौरान पूर्व मंत्री रामधनी सिंह, राजद प्रत्याशी जगदानंद सिंह, विधायक अशोक कुशवाहा, सूर्यदेव सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री छेदीलाल राम, सीता सुंदरी, विजय कुमार, संतोष यादव समेत अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here