राजद ने रोड शो में किया शक्ति प्रदर्शन

0
603

बक्सर खबर। राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार जगदानंद सिंह के समर्थन में आज गुरुवार को शहर में रोड शो किया गया। जिसमें महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। तय समय से प्रारंभ हुआ जुलूस शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस के रथ पर प्रत्याशी जगदानंद सिंह के साथ सदर विधायक संजय तिवारी और ब्रह्मपुर विधायक शंभुनाथ यादव समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। आगे-आगे बाइक सवार युवकों को जुलूस, उसके पीछे वाहनों की लंबी कतार। देखने वालों के अनुसार महागठबंधन ने शहर के इस रोड शो में जैसे अपनी पूरी ताकत झोक दी थी। जुलूस शहर के नयाबाजार से लेकर अंतिम छो सारिमपुर तक गया। इसमें सर्वाधिक संख्या युवाओं की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here