राइफल जब्त मामले में सात को भेजा गया जेल

0
1054

बक्सर खबर : कथकौली मैदान इलाके में स्थित जमीन का मामला तो सुलझ गया। लेकिन उसे सुलझाने गए लोग इस विवाद में फंस गए। रविवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद के नाम पर सात लोगों को हिरासत में लिया। वहां खड़ी स्कार्पियो से तीन राइफलें जब्त कर ली। सभी लोगों को थाने लाया गया। पूछताछ हुई तो पता चला कोई विवाद नहीं। जमीन का मामला है। दो पक्ष के लोग उसे देखने आए थे। लेकिन पुलिस ने उन सभी को थाने से जाने नहीं दिया। जिसने सूचना दी थी वह भी सामने नहीं आया। पुलिस परेशान जिनको पकड़ा गया उनका क्या किया जाए।

इस स्थिति में सोमवार को औद्योगिक थानाध्यक्ष शिव नारायण राम के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अमित कुमार, नथुन साह दोनों नया भोजपुर, ओमप्रकाश चौबे अहिरौली, रामाशंकर तिवारी निरंजनपुर, मनीष कुमार और प्रियव्रत दुबे दोनों बुधनपुरवा, चितरंजन तिवारी ग्राम डाफा डीहरी, थाना सिकरौल के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। पूछने पर पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने बताया सभी लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। जो रविवार को पकड़े गए थे। पुलिस अनुसार तीन राइफलों के साथ 34 कारतूस जब्त किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here