‌शहर में ‌‌रिक्शा चालक की हत्या, गोली मारने वाला फरार

0
2968

बक्सर खबर(15 nov) । शहर के चीनी मिल इलाके में किसी ने रिक्शा वाले को गोली मार दी। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। लोगों की सूचना पर पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि वह बक्सर की सीमा से लगे उजियार का निवासी था। सोनू गोड़ (35), जिला बलिया, यूपी के परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

वे पहुंचे तो उन्होंने कहा हत्या के पीछे जरुर किसी अपने का हाथ है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी व अन्य पदाधिकारी भी जांच को पहुंचे। सबने हैरानी जताई। ऐसी भी क्या अदावत जो मजदूर का जीवन व्यतीत करने वाले को कोई गोली मार दे। पूछताछ में अवैध संबंध की बात सामने आई। घटना स्थल चीनी मिल इलाके में एलबीटी कालेज की पीछे वाली गली है। जहां दोपहर के वक्त यह घटना हुई। वहां के लोगों ने बताया गोली की आवाज सून हम लोग बाहर आए तो देखा। एक आदमी भागा जा रहा था। वह कौन था। पुलिस इसका पता लगा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here