आरक्षण के वर्तमान स्वरुप के खिलाफ प्रदर्शन

0
245

बक्सर खबर। आरक्षण वैसे लोगों के लिए है। जो पिछड़े और गरीब हैं। गरीब किसी एक जाति में नहीं, हर वर्ग में हैं। इस लिए आरक्षण का लाभ सभी को मिलना चाहिए। वर्तमान स्वरुप के खिलाफ बुधवार को शहर में युवा आर्मी ने प्रदर्शन किया। शहर के के विभिन्न मार्गों से गुजर रहे प्रदर्शनकारी यह आवाज लगा रहे थे। जाति नहीं आर्थिक आधार पर दो आरक्षण।

इसका नेतृत्व कर रहे युवा आर्मी आरक्षण आंदोलन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा केन्द्र और राज्य की नीतीश सरकार लोगों की बात पर ध्यान नहीं दे रही। यह उसकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आगामी चुनाव में हम लोग ऐसी सरकारों को नहीं रहने देंगे। प्रदर्शन के दौरान बुटा तिवारी, रौशन चन्द्रवंशी, कंचन उपाध्याय, मंटू सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे। अनेक लोग गांव से शहर आए थे। उनका कहना था हमारा हाल देख लो। क्या हम आरक्षण के हकदार नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here