गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व करेगी बक्सर की कैप्टन बिटिया

0
1223

बक्सर खबर। गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होना अपने आप में गौरव की बात है। इस वर्ष की परेड में अपने जिले की कैप्टन बिटिया शामिल हो रही है। जो बिहार और बक्सर का नाम रोशन करेगी। जी हां सिमरी प्रखंड के छोटका राजपुर गांव निवासी कैप्टन बिटिया शिखा सुरभि दिल्ली के अशोक राजपथ पर 26 जनवरी को राष्ट्रीय परेड समारोह में शामिल हो रही है। कैप्टन शिखा भारतीय सेना की महिला टुकड़ी कोर ऑफ सिग्नल डेयर डेविल्स का नेतृत्व करेगी। वह बाइक पर खड़ी होकर करतब दिखाते हुए राष्ट्रपति को सलामी देगी। इसको लेकर शिखा दिल्ली में परेड का लगभग सात घंटों तक अभ्यास कर रही हैं।

भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर पदस्थापित शिखा पंजाब के भटिंडा में पोस्टेड हैं। पहली बार राष्ट्रीय परेड में महिला टुकड़ी का नेतृत्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है। हालाकि पिछली बार की परेड में भी वह शामिल हुई थी। तब वह टुकड़ी का हिस्सा थी। लेकिन बार वह महिला ग्रुप का नेतृत्व करने जा रही है। इसको लेकर डुमरांव और इसके पैतृक गांव छोटका राजपुर में लोग स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शिखा के पिता शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह बचपन से ही साहसिक कार्य और खेलकूद में काफी रूचि लेती थी। शिखा सुरभि ने मार्शल आर्ट, कराटे, बॉक्सिंग, पर्वतारोहण और बाइक राइडिंग में भी अपनी पहचान बनाई। सेना अधिकारी के पद पर रहते हुए शिखा ने महिला बॉक्सिंग में ऑल इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रही है। सेना की ओर से यह दो बार पर्वतारोहण और एडवेंचर स्पोर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त कर भूटान तक मोटरसाइकिल से यात्रा कर चुकी है। पिछले बीस वर्षो से इसके पिता डुमरांव स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में मकान बनाकर रहते आ रहे हैं। कैप्टन बिटियां डुमरांव स्थित अपने आवास पर जब भी कभी आती हैं तो बालिकाओं को भविष्य में सर्वोच्च पद पाने के लिए प्रेरित करती रहती हैं।
डुमरांव से बहुत लगाव
बक्सर खबर। डुमरांव की धरती से उसका बहुत लगाव है। शिखा सुरभि डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत सिमरी प्रखंड क्षेत्र के छोटका राजपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार ङ्क्षसह की बेटी है। कुल तीन भाई बहनों में शिखा सबसे बड़ी है। इसकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा हजारीबाग से हुई। इंटर दिल्ली से किया और बी-टेक की पढ़ाई जयपुर से पूरी करने के बाद 2013 में सेना अधिकारी के रूप में चुनी गई। वर्ष 2014 में पहली परेड में शामिल होने का मौका मिला। शिखा सुरभि के पिता शैलेंद्र कुमार ङ्क्षसह और हजारीबाग में शिक्षिका माता किरण ङ्क्षसह ने गर्व महसूस करते हुए जानकारी दी कि कैप्टन बिटिया 26 जनवरी 2019 को अशोक राजपथ नई दिल्ली में ढाई किलोमीटर लंबी परेड में कोर ऑफ सिग्नल का प्रतिनिधित्व करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here