गणतंत्र दिवस की घोषणा : शिक्षा का केन्द्र बनेगा बक्सर

0
414

बक्सर खबर। जिले में आज शनिवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्साह का माहौल रहा। मुख्य समारोह किला मैदान में संपन्न हुआ। जहां जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकृष्ण कुमार ऋषि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने जो जानकारी दी। उससे यह स्पष्ट हुआ कि बक्सर एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा। कुल मिलाकर हम कह सकते हैं। जिला जल्द ही एजुकेशन हब होगा। उनके साथ जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह व एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा मौजूद थे। इन लोगों ने परेड़ का निरीक्षण किया और सलामी ली।

परेड का निरीक्षण करते मंत्री व एसपी-डीएम

क्या होगा शिक्षा के क्षेत्र में
बक्सर खबर। जिले में सरकार कई कालेज खोलने जा रही है। जिसमें सबसे प्रमुख मेडीकल कालेज है। इसके लिए डुमरांव में भूमि चिह्नि हुई है। इसके अलावा पुराना सदर अस्पताल में नर्सिंग एवं ए एन एम प्रशिक्षण केन्द्र, एवं डुमरांव के लहसर में एएनएम केन्द्र खुलेगा। सदर अनुमंडल के इटाढ़ी में पॉलिटेक्निक कालेज खुलेगा। इन सबके लिए भूमि का बंदोबस्त कर लिया गया है। लड़कियों के लिए अलग से चरित्रवन में नया आई टी आई कालेज खुलेगा। इसके अलावा डुमरांव के केसठ प्रखंड अंतर्गत सिद्धीपुर में भी आई टी आई खुलेगा। बक्सर प्रखंड के महदह में सरकारी इंजीनियरिंग कालेज का चयन किया गया है।

-सलामी मंच के सामने से गुजरती टुकड़ी

अगले वर्ष तक फोरलेन हो जाएगा बक्सर-पटना एनएच
बक्सर खबर। भाषण के दौरान प्रभारी मंत्री ने बताया लंबे समय से बक्सर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 84 का बंद था। उसका कार्य शुरू हो गया है। उसे अक्टूबर 2020 अर्थात अगले वर्ष तक पूरा कर लिया जाना है। जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। इसके अलावा उन्होंने सात निश्चय के तहत चल रही योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। जिला प्रशासन ने उन्हें जो आंकड़े उपलब्ध कराए थे। उसी के आधार पर मंत्री का पूरा अविभाषण रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here