‌‌‌बेसहारा लोगों के लिए कृतपुरा में चल रहा है राहत केन्द्र

0
530

-डुमरांव के राज हाई स्कूल में भी है व्यवस्था
बक्सर खबर। वैसे लोग जो बेसहारा, मजदूर अथवा भिक्षुक हैं। उनके पास रहने और खाने का इंतजाम नहीं है। वे प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत एवं आपदा केन्द्रों में आश्रय पा सकते हैं। सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने बताया कि नगर से सटे कृतपुरा में राहत एवं आपदा केन्द्र चल रहा है। वहां सामुदायिक किचेन की व्यवस्था है। गृह विहीन लोग यहां आकर रह सकते हैं। जबकि गैर प्रदेश से आए श्रमिकों के लिए गोलबंर के पास बिहार पब्लिक स्कूल में राहत केन्द्र बनाया गया है।

इन स्थानों पर रहने वाले लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए यहां रूक सकते हैं। वहीं जन संपर्क पदाधिकारी के अनुसार डुमरांव के राज हाई स्कूल में भी ऐसे लोगों के लिए केन्द्र चल रहा है। लोग घबराएं नहीं, जिला प्रशासन सबको ध्यान में रखकर काम कर रहा हैं। जो लोग अपने जिले में गैर प्रदेशों से आए हैं। उनके लिए पंचायत स्तर पर भी कोरंटाइन सेंटर बनाया गया है। उनके लिए 26 तारीख से ही वहां व्यवस्था है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here