रिश्ते के भतीजे ही कर रहे थे महिला से दुष्कर्म, गिरफ्तार

0
4701

बक्सर खबर। घर में मौजूद भतीजे ही अपनी बुआ के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। इसकी शिकायत आज पीडि़त ने सोनवर्षा ओपी में दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला ब्रह्मपुरा गांव का है। पीडि़ता के अनुसार अशोक यादव उसके साथ ऐसी हरकत की। लोकलाज के कारण वह किसी से कुछ कह नहीं पा रही थी। घटना चार फरवरी की है। इस बीच उसका दूसरा भाई मेटा यादव भी उसके साथ जबरदस्ती पर उतर आया।

वह उसको पिछली घटना का हवाला दे ब्लैकमेल करने लगा। जब दोनों युवकों ने सारी हद पार कर दी दो पीडि़त महिला थाने पहुंची। पुलिस के अनुसार वह शादी-शुदा है। उम्र भी बहुत कम है। वह अपने मायके आई थी। यहां उसके साथ ऐसी घटना हो गई। हालाकि पुलिस ने मामले से पूरी तरह पर्दा नहीं उठाया। लेकिन, यह बात स्पष्ट कर दी कि उसने इन दो के अलावा किसी और का नाम भी लिया है। फिलहाल पुलिस ने उन दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here