फिर चली गोली : निशाना किसी और पर, घायल हुआ बस का कंडक्टर

0
1979

बक्सर खबर। औद्योगिक थाने का मझरियां गांव। पिछले तीन-चार दिनों से सुर्खियों में है। आज सोमवार की सुबह वहां फिर गोली चली। अपाची सवार तीन युवकों ने गोली दागी और फरार हो गए। उनके निशाने पर हप्पु सिंह थे। लेकिन व संयोग से बच गए। गोली मझरियां गांव के निवासी रामचन्द्र सिंह पुत्र धनपत सिंह को जा लगी। उसे तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल लगाया गया। घटना सुबह आठ बजे के लगभग हुई ऐसा बताया जा रहा है। हमलावर गोली चला भाग निकले। हप्पू सिंह भी इस हमले में चोटिल हुए हैं। भागने के दौरान उन्हें चोट आई है।

घायल बस के कंडक्टर रामचन्द्र उर्फ झब्बू ने बताया मेरी किसी से अदावत नहीं है। मैं तो अपनी ड्यूटी जा रहा था। हप्पू सिंह मिल गए और अपना एक काम बताने लगे। उन्हीं के उपर गोली चली जो मुझे आ लगी। हालाकि गोली उसकी बांह और पेट में हल्का जख्म बनाते हुए निकल गई है। इस लिए वह खतरे से बाहर है। पाठकों को यह ज्ञात होगा कि रविवार को भी इस गांव में आपसी विवाद के कारण गोली चली थी। उस घटना से इसका कोई वास्ता है या नहीं। कहां नहीं जा सकता। लेकिन, आम लोगों के अनुसार दोनों मामले अलग-अलग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here