‌‌‌परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी का निधन, शोक की लहर

0
318

बक्सर खबर। अपने पड़ोस के जिले गाजीपुर के रहने वाले परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीवी का आज शुक्रवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष की थी। 1965 की जंग में पाकिस्तानी टैंकों से लोहा लेने वाली परमवीर हमीद को मरणोपरांत परमवीर चक्र प्रदान किया गया था। वे गाजीपुर जिला के दुल्लहपुर गांव के निवासी थे। उनकी पत्नी ने पति की यादों को सहेजने का भरपुर प्रयास किया।

बक्सर से भी उनका नाता रहा है। हाल के वर्षों में युवा शक्ति संस्थान के बुलावे पर वह दो बार बक्सर आईं थीं। यह जानकारी साझा करते हुए रामजी सिंह ने बताया कि हमारे शहर को दो बार उन्होंने अस्वस्थ होने के बाद भी सेवा का मौका दिया। वह अपने पति की तरह की साहसी थीं। हमेशा उन्होंने राष्ट्रप्रेम की शिक्षा दी। हमारी टीम उन्हें श्रद्धांजलि देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here