रामरेखा घाट पर डूब गया अधेड़, शव की तलाश जारी

0
589

बक्सर खबर। नगर के रामरेखा घाट पर रविवार की सुबह अधेड़ व्यक्ति गंगा में डूब गया। घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो इसकी सूचना प्रशासन को दी। सदर सीओ और नगर थाने की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों को बुलाया गया। डूबे व्यक्ति की तलाश जारी है। सुबह सवा दस बजे तक शव मिलने की सूचना नहीं है। देखने वालों के अनुसार उसकी उम्र 55 वर्ष के लगभग थी। वह कौन था कहा था, यह पता नहीं चल पाया है। शव मिलने के बाद ही पहचान हो पाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here