रामजी सिंह के उपर जानलेवा हमला, दुर्घटना में टूटा हाथ

0
1923

बक्सर खबर। समाजसेवी रामजी सिंह के उपर किसी ने आज जानलेवा हमला किया। घटना उत्तर प्रदेश के भावरकोल थाना क्षेत्र में हुई है। उस वक्त अपराह्न के लगभग साढ़े चार बज रहे थे। रामजी सिंह अपनी वर्षा को लेकर गाजीपुर की तरफ से बक्सर आ रहे थे। तभी किसी ने उनकी गाड़ी पर हमला पीछे से डंडा मारा। शीशे पर आवाज सून रामजी सिंह चौके और गाड़ी लेकर भागने लगे। इसी दौरान भारवकोल और मंगलाभवानी के बीच गाड़ी सड़क किनारे पलट गयी। जिसमें उनका दाहीना हाथ टूट गया। शरीर पर कई जगह चोट आई। पत्नी को भी चोट आई है। वहां से गुजर रहे बाइक सवार युवकों ने उन्हें बाहर निकला। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बक्सर लाया गया। यहां के शिवरात्रि अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

इसकी लिखित सूचना रामजी सिंह ने औद्योगिक थाने को दी है। लेकिन, मामला उत्तर प्रदेश का है। इस लिए यहां की पुलिस कुछ नहीं कह रही। वहीं रामजी सिंह ने कहा यह हमला था। डर के मारे में भागने लगा। इस दौरान दुर्घटना हो गई। यह हमला किसने और क्यूं कराया। इसके जवाब में उन्होंने स्पष्ट नहीं कहा। लेकिन, जिसने डंडा चलाया उस युवक को देखने पर पहचान लेने का दावा किया। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। उनको मोबाइल फोन भी दुर्घटना में खो गया है। जिस वाहन से वे अपनी पत्नी को लेकर आ रहे थे। वह एंबुलेंस थी। जिसे आकाश कुमार सिंह उर्फ रामजी स्वयं चला रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here