बोलिए सीताराम विवाह महोत्सव की जय …

0
289

बक्सर खबर। उत्सव राम विवाह का। नहीं..नहीं बक्सर का सीताराम विवाह महोत्सव, शुरू हो चुका है। आज बुधवार को वैदिक परंपरा के अनुसार इस महोत्सव का श्रीगणेश हुआ। सुबह 9 बजे कृष्णलीला प्रारंभ हुई। महंत राजाराम जी महाराज ने पूजन कर इसका विधिवत शुभारंभ किया। इस वर्ष विवाह उत्सव के दौरान वृंदावन के पुण्डरीक गोस्वामी जी रामकथा कहेंगे। उनकी कथा भी आज समय से प्रारंभ हो गई। महंत-राजाराम शरण जी महाराज ने व्यास गद्दी पर विराजमान वाल्मीकि रामायण की पूजा की और गोस्वामी जी का तिलक लगा अभिनंदन किया। दोपहर बाद 3 बजे से कथा प्रारंभ होगी और शाम 7 बजे तक चलेगी। ऐसी सूचना आश्रम के परिकरों ने दी। उत्सव प्रारंभ होने के साथ नया बाजार सहित पूरे नगर में श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया है।


फुलवारी और रामबारात की जाने तिथि
बक्सर खबर। सीताराम का विवाह महोत्सव देखने के लिए लोग दूर-दूर से बक्सर आते हैं। इसके अलावा दो लीलाएं ऐसी हैं। जिन्हें देखने के लिए गांव और शहर के लोग भी इंतजार करते हैं। फुलवारी का मंचन और रामबारात। इसमें बारात की झांकी का अपना कुछ विशेष महत्व है। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरती यह बारात पुन: सीताराम विवाह स्थल तक पहुंचती है।

कृष्ण लीला के समय भगवत आराधना करते महंत राजा राम जी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here