राम विवाह की विश्व प्रसिद्ध फूलवारी मंगलवार को

0
303

बक्सर खबर : नया बाजार आश्रम में चल रहे सीताराम विवाह महोत्सव का आभा इन दिनों सवाब पर है। यहां का विश्व प्रसिद्ध फूलवारी प्रसंग मंगलवार को मनाया जाएगा। आश्रम के सूत्रों के अनुसार सुबह नौ बजे से यह प्रसंग प्रारंभ होगा। जिसके दर्शन के लिए संत, महात्मा व श्रद्धालु यहां दूर-दूर से आते हैं। इसकी तैयारी दो पूर्व से ही जारी है।

भक्ति सबसे बड़ी शक्ति : राजेन्द्र दास जी
बक्सर : भक्ति बहुत बड़ी शक्ति है। प्रभु के चरण में अपना मन लगाए रखना एवं विकट परिस्थिति में भी उसे बनाए रखना। यही भक्ति है। परमात्मा से जिनका स्नेह है। भक्तमाल कथा में ऐसे ही भक्तों का वर्णन है। कलयुग में नीव जी व खेत जी। ऐसे ही भक्त थे, जिन्होंने कष्ट, तंगी झेली। लेकिन सेवा नहीं छोड़ी। यह बातें मलुक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दाज जी ने कहीं।

विज्ञापन नवम्बर

रासलीला और राम लीला
बक्सर : सोमवार को सुबह रासलीला में पूज्य मामा जी द्वारा लिखित भक्त नरसिंह मेहता नाट्य कथा का मंचन हुआ। वहीं रामलीला में रात्रि समय जनकपुर प्रवेश का मंचन होगा। इसी क्रम में सोमवार की सुबह भगवान का फूलवारी प्रवेश भी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here