राम विवाह महोत्सव शुरु ……..

0
256

बक्सर खबर : नया बाजार में होने वाला सीता राम विवाह महोत्सव गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है। इस वर्ष यहां जगत गुरुराजेन्द्र दास जी, मलूक पीठाधीश्वर कथा कहेंगे। आश्रम के महंत राजाराम जी महाराज ने बताया 3 बजे अपराह्न व्यास गद््दी पूजन के साथ कथा प्रारंभ होगी। उत्सव की भव्यता के लिए सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर के अलावा पांच एकड़ में फैले आयोजन स्थल की तैयारी देखने लायक है।

दूर-दराज से संतो, श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। पूज्य मामा जी द्वारा स्थापित नया बाजार आश्रम पर इन दिनों गहमा-गहमी बढ़ी हुई है। 16 से प्रारंभ होकर 24 तक चलने वाले महोत्सव में कई प्रमुख कार्यक्रम होंगे। इन में प्रमुख है प्रात 9 से 12 कृष्ण लीला, दोपहर 2 से 3 तक झांकी एवं पद गायन, अपराह्न 3 से संध्या 7 तक भक्तमाल कथा, राजेन्द्र दास जी के श्री मुख से, रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक रामलीला। मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा आश्रम में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रवचन पंडाल के पास बने संत निवास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here