राम विवाह में रविवार को शामिल होंगे मुरारी बापू

0
441

बक्सर खबर : सीताराम विवाह महोत्सव में शामिल होने राष्ट्रीय कथा वाचक मुरारी बापू रविवार को बक्सर पहुंच रहे हैं। सूचना के अनुसार वे गाजीपुर तक छोटे विमान से आएंगे। वहां से हेलीकाप्टर द्वारा उनका आगमन बक्सर में होगा। पुन: शाम में वापस लौट जाएंगे। इस बाबत पूछने पर जिला प्रशासन ने भी बताया। बापू के आगमन के लिए हेलीकाप्टर उतरने की अनुमति मांगी गई है। वहीं आश्रम के महंत राजाराम जी महाराज ने बताया उनका आगमन लगभग चार बजे होगा। एक घंटे रुकने के बाद पुन: वे वापस लौट जाएंगे। नया बाजार आश्रम में उनके आगमन की जोरदार तैयारी चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here