राम-जानकी मठ में चोरी, प्राथमिकी दर्ज

0
779

बक्सर खबर। राम-जानकी मठ कतिकनार में चोरी हो गई है। वहां के महंत मुनेश्वरा नंद जी ने इसकी शिकायत नावानगर थाने में दर्ज कराई है। इसका आरोप वहां के सरपंच जयशंकर महतो व उप मुखिया सत्येन्द्र यादव पर लगा है। महंत के अनुसार पूर्व के महंत स्वरुपा नंद जी कमरे में ताला लगा था।

जिसमें लगभग पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य के उपहार व कीमती वस्तुएं रखी थी। जिसे इन लोगों ने चुरा लिया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली। वहीं एसपी राकेश कुमार का कहना है। इसके पीछे मठ को दखल करने का विवाद जान पड़ता है।

add

क्योंकि कुछ दिन पहले गांव के लोगों ने मुनेश्वरा नंद का विरोध कर उन्हें यहां से हटने पर मजबूर कर दिया था। वे कुछ दिनों के लिए बाहर गए थे। फिर अन्य मठ मंदिर वालों की सलाह पर वापस आए। इस बीच उन्होंने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here