आज निकलेगी राम बारात, शहर में होगा स्वागत

0
216

बक्सर खबरः सीताराम विवाह महोत्सव पूरे शबाब पर है। आज बुधवार को दोपहर एक बजे से राम बारात शहर में निकलेगी। बारात की तैयारी पूरी हो चुकी है। नयाबाजार, आइटीआई मैदान होते एमवी कालेज पहुंचेगी। यह वह स्थान है जहां कभी खाकी बाबा सरकार ने राम विवाह महोत्सव प्रारंभ किया था। उस परंपरा को उनके शिष्य नारायण दास भक्तमाली ने आगे बढ़ाया। जो आज बक्सर का विश्व विख्यात उत्सव है। राम बारात का यहां भव्य स्वागत होता है। बारात इस पड़ाव के बाद शहर होते नयाबाजार आश्रम पहुंचती है। जिसमें तरह-तरह की झांकिया निकलती हैं। इस दिन का शहर वासियों को इंतजार रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here