कुशवाहा की पिटाई पर बवाल, रेल और सड़क मार्ग बाधित

0
1855

बक्सर खबर। रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज सोमवार को कार्यकर्ताओं ने रेलवे व सड़क मार्ग को बाधित किया। पार्टी द्वारा आहूत बिहार बंद को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता सुबह 3:00 बजे ही स्टेशन पहुंच गए। उनके निशाने पर राजधानी एक्सप्रेस थी। जिसे रोक कर वे दिल्ली तक बिहार बंद के संदेश को पहुंचाना चाहते थे। राजधानी से पहले बनारस एक्सप्रेस आई। कार्यकर्ताओं ने उसे रोक दिया। उसके बाद 3:20 में राजधानी एक्सप्रेस पहुंची। उसे भी कुछ देर के लिए रोका गया।

रालोसपा कार्यकर्ता स्टेशन से अंबेडकर चौक पहुंचे। जिला अध्यक्ष रामाशीष कुशवाहा के नेतृत्व में लगभग 2 घंटे तक कार्यकर्ताओं ने सड़क मार्ग को अवरुद्ध रखा है। बिहार बंद को समर्थन दे रहे राजद कार्यकर्ताओं ने ज्योति प्रकाश चौक को जाम किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव अपने दल के लोगों के साथ 2 घंटे तक वहां जमे रहे। बंदी को सफल बनाने के लिए जदयू नेता शरद गुट के लोगों ने इसमें सहयोग किया।

ट्रेन रोकते रालोसपा कार्यकर्ता

बंद के दौरान मनोज यादव, निर्मल कुशवाहा, सुकुल राम, बबन कुशवाहा, रामाशंकर आदि कई लोग उपस्थित रहे। इन नेताओं ने शहर में जुलूस निकालकर बंदी के लिए व्यवसायियों से समर्थन मांगा। शिक्षा में सुधार के लिए हमारे नेता पटना में प्रदर्शन कर रहे थे। शिक्षा सबके लिए जरूरी है चाहे वह अमीर हो या गरीब। फिर भी राज्य सरकार ने डंडा चला कर हमारे नेता ही नहीं बिहार की जनता का अपमान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here