राजपुर पहुंचे डीएम, थाने और अंचल कार्यालय में खलबली

0
845

बक्सर खबर: जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा शुक्रवार को अपने अधिकारिक दौरे के तहत राजपुर पहुंचे। उनके पहुंचते ही प्रखंड कार्यालय से लेकर थाने तक में हड़कंप मच गया। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक दौड़ते भागते नजर आए। जिलाधिकारी ने घंटों कार्यालय का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधीनस्थ अधिकारियों से उनके कार्यों आदि का विवरण लिया। सर्वाधिक समय अंचल कार्यालय में बिताया। अंचलाधिकारी से सरकारी योजनाओं की प्रगति के संबंध के पूछताछ की और राजस्व वसूली पर जोर देने का आदेश दिया। उन्होंने कार्यालय में पसरी गंदगी को लेकर फटकार भी लगाई। साफ-सफाई के निर्देश दिए। अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद वे थाने पहुंचे। थाने में उन्होंने थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार से पेंडिंग पड़े मुकदमों की जानकारी ली। इन मामलों के त्वरित निस्तारण का आदेश भी दिया।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here