राजनाथ सिंह व मायावती कल बक्सर में

0
1217

बक्सर खबर। जैसा की आपको पता है। छठवें चरण के लिए जारी प्रचार अभियान कल गुरुवार को समाप्त हो गया। 12 मई को वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही अपने जिले में चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है। कल शनिवार अर्थात 11 मई को दो बड़े नेता जिले में सभा करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह डुमरांव राज हाई स्कूल के मैदान में सभा करेंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

गुरुवार को स्थल का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह व पुलिस कप्तान उपेन्द्रनाथ वर्मा मौके पर पहुंचे थे। उनके साथ अधिकारियों का दल भी था। सूचना के अनुसार 11 बजे उनकी सभा वहां प्रस्तावित है। वहीं दूसरी तरफ चौसा प्रखंड के हादिपुर गांव के पास बसपा की अध्यक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री मायावती का कार्यक्रम है। हादिपुर कम्हरियां गांव से सटा हुआ है। सभा स्थल चौसा-बक्सर मार्ग के सटे किनारे है। वहां भी जोर-शोर से तैयारी चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here