बक्सर पहुंच रहे हैं डीजीपी, बारिश के कारण रद्द हुआ पुलिस-पब्लिक मैत्री संवाद

0
968

बक्सर खबर। आज जिला अतिथिगृह में होने वाला पुलिस-पब्लिक मैत्री संवाद रद्द कर दिया गया है। अचानक हुई बारिश के कारण यह निर्णय लिया गया। समारोह में बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय शामिल होने वाले थे। यह जानकारी नंदकुमार तिवारी ने आज बक्सर खबर को दी। उन्होंने बताया डीजीपी बक्सर आएंगे।

लेकिन, पूर्व से निर्धारित संवाद कार्यक्रम नहीं होगा। क्योंकि बारिश की वजह से लोग परेशान हैं और उन्हें कई तरह के जरुरी कामकाज आन पड़े होंगे। आपको बता दें कि आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम होना तय था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here