रेल परिचालन बाधित होने से गई महिला की जान

0
1211
बक्सर खबरः एससी/ एसटी ऐक्ट में सुप्रिम कोर्ट द्वारा किए गए संसोधन के खिलाफ आहुत भारत बंद के कारण डुमरांव रेलवे स्टेशन पर एक महिला  की जान चली गई। बताया जाता है कि वह  कैंसर से पीड़ित थी। सोमवार को श्रमजीवी एक्सपे्रस से वह दिल्ली जाने वाली थी। लेकिन भारत बंद के कारण ट्रेन समय पर स्टेशन नहीं आई। इससे पैदा हुए तनाव से महिला की तबियत खराब हो गई और स्टेशन ही उसकी मौत हो गई।
 मृतका सुशीला देवी उम्र 60 वर्ष अनुमंडल के नावानगर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी सुशील चैधरी की पत्नी है। बताया जाता है कि वह कैंसर से पीड़ित थी तथा इलाज के लिए दिल्ली जा रही थी। श्रमजीवी एक्सपे्रस में उसका रिजर्वेशन था। लेकिन भारत बंद के कारण समय पर ट्रेन के नहीं आने से हुए तनाव से उसकी  तबीयत बिगड़ने लगी। दोपहर बाद करीब ढाई बजे रेलवे स्टेशन पर ही उसका निधन हो गया। उसके निधन से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का आरोप था कि यदि समय पर ट्रेन आती तो शायद उसकी जान बच जाती। भारत बंद से कई अन्य यात्रियों व मरीजों को भी खासे परेशान होना पड़ा।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here