‌‌‌क्या था ऐसा, जिसकी तलाश में छ: घंटे तक चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन

0
3087

बक्सर खबर। डुमरांव की पुलिस आज मंगलवार को पूरे दिन दियरा इलाके में घूमति रही। पता चला नैनिजोर गांव में छह घंटे का सर्च ऑपरेशन चला। इस दौरान कुल पांच पेटी शराब एक जगह बरामद हुई। जिसे छीपाकर रखा गया था। तलाशी अभियान का नेतृत्व स्वयं डीएसपी केके सिंह कर रहे थे। हुआ कुछ यूं कि सोमवार की रात गंगा के रास्ते शराब की तस्करी कर रहे गिरोह का माल जब्त हुआ। खेप बहुत ही बडी थी। जिससे तस्कर बैचेन हो गए।

रात के वक्त जब पुलिस ने पीछा किया तो गाडियां छोड वे नैनिजोर गांव की तरफ भाग गए। रात होने के कारण पुलिस ने गांव में छापामारी नहीं की। लेकिन जैसे ही सुबह हुई। पूरे इलाके में पुलिस की सक्रियता अचानक बढ गई। कई थानों की पुलिस ने नैनिजोर गांव को जैसे घेर लिया। फिर शुरू हुआ तलाशी अभियान। गांव के अगल-बगल जितने भी झाड-झंखाड थें। सबको पुलिस ने खोद डाला। पूरा इलाका छान मारा गया। इस क्रम में पांच पेटी और शराब बरामद हुई। लेकिन, तस्करों का सुराग नहीं मिला। पुलिस की माने तो आगे अभियान और तेज होगा।

add विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here