‌‌‌पुष्पा कुमारी बनी नप बोर्ड की सदस्य, ली शपथ

0
536

बक्सर खबर। जहां एक तरफ दिल्ली में शपथग्रहण की तैयारी चल रही है। वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद में भी एक महिला सदस्य को शपथ दिलाई गयी। सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने अपने कार्यालय कक्ष में आज वार्ड पार्षद पुष्पा कुमारी को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। अब वे नगर परिषद की सशक्त समिति की सदस्य होंगी।

यह पद वार्ड सदस्य मीरा शर्मा की मृत्यु के कारण रिक्त हो गया था। वह वार्ड संख्या 13 की सदस्य थीं। उनकी जगह शपथ लेनी वाली पुष्पा कुमारी वार्ड 6 की सदस्य हैं। नगर परिषद बोर्ड में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अलावा अन्य तीन सदस्य होते हैं। यह जानकारी नप उपाध्यक्ष बबन सिंह के हवाले से प्राप्त हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here