जिले के खिरी में हो रहा है पूज्य स्वामी जी का आगमन

0
470

बक्सर खबर। महान सन्यासी संत जीयर स्वामी जी महाराज का आगमन इस माह की 10 तारीख को राजपुर प्रखंड के खिरी गांव में होने जा रहा है। दस से 16 फरवरी तक उनकी कथा इस गांव होगी। ग्रामीणों ने उनके आगमन को लेकर वहां तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए ग्रामीणों ने बैठक की थी।

ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने के लिए सभी को उनकी जिम्मेवारी सौंप दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार स्वामी जी दस को यहां पहुंच जाएंगे। प्रत्येक दिन दोपहर बाद भागवत कथा होगी। खिरी गांव बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग से जुड़ा है। यहां पहुंचने के लिए जलहरा गांव से कुछ दूर आगे से मुख्य पथ से पश्चिम दिशा में रास्ता जाता है। जिला मुख्यालय से इस गांव की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here