‌‌‌शस्त्र के सत्यापन में नासमझी बनी समस्या

0
847

बक्सर खबर। लाइसेंसी शस्त्रों के सत्यापन में प्रशासनिक जानकारी का अभाव समस्या पैदा कर रहा है। आज 25 को सत्यापन की पहली तिथि थी। अधिकारी समय से तो नहीं पहुंचे। जब आए तो उस सूची को लेकर बहस शुरू हुई। जिसे जिला शस्त्र ने जारी किया है। जिसका इस सूची में नाम है। उसी का सत्यापन होगा। जिसका इसमें नहीं है। उसका सत्यापन होगा। इसका होगा, उसका होगा। इस झाम में आमजन बहुत परेशान हुए। अब अगले दिन 26 को भी सत्यापन कार्य होना है।

ऐसे में जानकारी के लिए जिला प्रशासन के सूत्रों से संपर्क किया गया। पता चला, जो भी लाइसेंसी शस्त्र धारक थाने तक आता है। उसका सत्यापन करना है। जो सूची दी गई है। वह वैसे लोगों की है। जिन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान शस्त्रों का सत्यापन नहीं कराया है। वह सूची सिर्फ जानकारी के लिए है। जिसके लाइसेंस 2019 तक मान्य हैं। वैसे सभी शस्त्रों का सत्यापन किया जाएगा। अगर इन दो तिथियों को कोई शेष रह जाता है। वह 30 नवम्बर को अंतिम अवसर का लाभ उठा सकता है। इसके बाद दिसम्बर माह में नवीनीकरण का कार्य भी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here