प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में आने नया उत्साह पैदा हुआ है: विधायक

0
300

बक्सर खबर: प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव नियुक्त होने की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। बक्सर सदर विधायक संजय कुमार उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी का राजनीति में आज आधिकारिक रूप से पदार्पण हुआ है। इससे पूरे देश के कांग्रेसजन में खुशी का माहौल है और उनमें नया उत्साह पैदा हुआ है। प्रियंका जी के सक्रिय राजनीति में आने की मांग कांग्रेस के कार्यकर्ता लंबे समय से कर रहे थे। उनके पार्टी महासचिव बनने से कांग्रेस को बहुत मजबूती मिलेगी।

वहीं कांग्रेस युवा प्रदेश सचिव सह सिकरौल मुखिया विभोर कुमार द्विवेदी ने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं की ये चाहत रही है कि प्रियंका जी सक्रिय राजनीति में भागीदारी के जरिए पार्टी में उत्साह का संचार करें। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को नई जिम्मेदारी मिलने का असर न सिर्फ उत्तर प्रदेश पर पड़ेगा बल्कि पूरे देश में कांग्रेस और बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस लोकसभा में पार्टी को बड़ी जीत हासिल होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here