‌‌‌सेन्ट्रल जेल में कैदी ने रेत दिया गला

0
3571

बक्सर खबर। केन्द्रीय जेल के कैदी ने आज अपना गाला रेल आत्महत्या का प्रयास किया। उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गया। वहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद वापस जेल भेज दिया। फिलहाल उसकी हालत कैसी है। यह पता नहीं लग पा रहा है। उसने ऐसा क्यूं और कब किया। यह जानने के लिए जेल अधीक्षक से संपर्क का बहुत प्रयास किया गया। लेकिन, उनका फोन नहीं उठा।

जेल प्रशासन से कोई जानकारी नहीं मिलने की स्थिति में अन्य स्त्रोतों की मदद ली गई। जहां से ज्ञात हुआ कि कैदी का नाम गफ्फार खां और पिता का नाम माजिल खां हैं। उसे दोपहर एक बजे के लगभग सदर अस्पताल ले जाया गया था। उसने ऐसा स्वयं ही किया है। जेल के सूत्रों ने बताया कि वह मूल रूप से आरा जिला का निवासी है। जेल रिकार्ड के अनुसार वह एक सजायाफ्ता बंदी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here