प्रधानमंत्री की सभा आज, कार्यक्रम की व्यापक तैयारी

0
630

बक्सर खबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा आज ग्यारह बजे से प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम अहिरौली गांव के पास हो रहा है। सूचना के अनुसार कार्यक्रम की रुप रेखा ऐसी है कि यहां से नरेन्द्र मोदी दूसरी सभा करने सासाराम जाएंगे। यहां 11 बजे तक उनके पहुंचने का अनुमान बताया जा रहा है। प्रशासन ने अपनी तरफ से सुरक्षा के सभी बंदोबस्त किए हैं। वहीं चुनाव कार्यक्रम आयोजित कर रही भाजपा ने श्रोताओं के लिए अब तक का सबसे वि आई पी इंतजाम किया है।

ऐसे विशाल पंडाल बने हैं। जिसमें खड़ा होने वालों को धूप का एहसास न हो। कुल मिलाकर पूरा इंतजाम हाइटेक है। आयोजन समिति के सदस्य राजीव राय ने बताया कि सारी व्यवस्था लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार 1500 सौ से अधिक पुलिस बल के जवान सुरक्षा इंतजाम में लगे हैं। बड़ी संख्या में जिला प्रशासन ने भी दंड़ाधिकारियों को तैनात किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here