पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने फहराया झंडा

0
503

बक्सर खबर। 72वां स्वतंत्रता दिवस बक्सर जिला युवा कांग्रेस द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया। इटाढ़ी रोड पी.सी कॉलेज के नजदीक झंडा तोलन कर मिठाई बांटी गई। बक्सर लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर सत्येंद्र ओझा के द्वारा झंडा तोलन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर ओझा ने कहा कि देश आज ही के दिन आजाद हुआ था जिसमें युवाओं की भूमिका बराबर याद की जाएगी।

कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा कांग्रेस के महासचिव जयकुमार उर्फ दीपू चौबे ने किया। इस अवसर पर तत्कालीन युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय ओझा, पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, डुमराव विधानसभा युवा अध्यक्ष आशीष तिवारी, ब्रह्मपुर विधानसभा युवा अध्यक्ष प्रिंस दुबे, राजपुर विधानसभा युवा अध्यक्ष विश्वेश पांडे, पंकज, चंदन, रवि रंजन पांडे, बड़े सिंह, आरव सांडिल्य, दमन, दयानंद सहित कई युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here