गोली से एक घायल, परिवार में पहले भी हो चुकी है हत्या

0
3514

बक्सर खबर। प्रताप सागर के पास एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी। घायल विनोद राय (45) नया भोजपुर ओपी के चिलहरी गांव के निवासी हैं। उन्हें किसने और क्यूं गोली मारी। यह बात फिलहाल स्पष्ट नहीं है। सूचना के अनुसार उन्हें बेहतर उपचार के लिए बक्सर लाया गया है। उनकी हालत कैसी है यह ज्ञात नहीं हो सका है। यह घटना आज मंगलवार को अपराह्न चार बजे के बाद हुई। ग्रामीण सूत्रों ने बताया विनोद राय के भतीजे जो फुटबाल खिलाड़ी था। उसकी हत्या हुई थी। उस आरोप में सजा भी हो चुकी है।

इस घटना के तार कहीं पुरानी घटना से तो नहीं जुड़े। ऐसी चर्चा सुनने में आ रही है। फिलहाल पुलिस कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। क्योंकि घायल को लेकर परिजन अस्पताल निकल चुके हैं। सूत्रों की माने तो विनोद राय की दुकान प्रतापसागर में है। वे दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकले ही थे। तभी घात लगाए बैठे लोगों ने गोली मार दी। यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम हो सकती है। क्योंकि पूर्व में भी जमीन विवाद के कारण ही मृत्युंजय की हत्या हुई थी। बहरहाल अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। जब तक घायल अथवा उसके परिजन कुछ नहीं बताते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here