‌‌‌धूमधाम से मनाई गई लुई ब्रेल की जयंती

0
84

बक्सर खबर। दृष्टि दिव्यांगों के लिए अपने जीवन को समर्पित करने और ब्रेल लिपी की खोज करने वाले फ्रांस के शिक्षाशास्त्री लुई ब्रेल की जयंती जासो केजीबीवी में आज शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर दृष्टि दिव्यांग छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समावेशी शिक्षा समन्वयक नंद किशोर रजक, डॉ रमेशचंद्र पांडेय, सुनिता कुमारी और शांति कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने लुई ब्रेल की जीवनी पर प्रकाश डाला। उनकी शिक्षा और दृष्टि दिव्यांगों के लिए किए गए उनके काम को याद किया । कार्यक्रम का संचालन संसाधन शिक्षक राजकुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर आशुतोष कुमार शर्मा, प्रेम किशोर तिवारी, दिनेश सिंह, राजदेव ठाकुर, दिलीप मिश्रा, शरदानंद मिश्र, राजकुमार सिंह, रविरंजन, शिवानंद ओझा आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here