पुलिस पहुंची तो घर में मिली लाश, क्यूं ससुराल में मार दी गई मीरा

0
1345

बक्सर खबर। अपनी ससुराल में मीरा देवी की हत्या कर दी गई। यह आरोप उनके पिता बृजनाथ दुबे ने लगाया। उनके अनुसार आठ वर्ष पहले उसका गौना हुआ था। वह दो बच्चों की मां भी थी। बावजूद इसके उसकी हत्या क्यों हुई। यह उनकी समझ में नहीं आ रहा। इसकी सूचना पिता बृजनाथ दुबे ने मीडिया को दी। उन्होंने मंगलवार की दोपहर फोन कर बताया मुझे खबर मिली है। मीरा को ससुराल वालों ने मार दिया है। लाश को घर में ही छिपा रखा है।

उनके अनुसार बार-बार इटाढ़ी थाने को फोन किया जा रहा है। लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा। बुजुर्ग पिता को नगर थाने जाने की सलाह दी गई। वे नगर कोतवाल से मिले तो उन्होंने संबंधित थाने को सूचना दी। सुक्रवलिया गांव में धनजी तिवारी की पत्नी को मार दिया गया है। ऐसी सूचना उनके पिता ने दी है। घंटो बाद ईटाढ़ी पुलिस जगी और वहां पहुंची तो लाश घर में पड़ी थी। परिजन भी वहां भी मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीरा को क्यूं और किसने मारा। उसके पिता बृजनाथ दुबे निवासी ग्राम ददुरा थाना राजपुर के अनुसार उन्हें भी कारण पूरी तरह समझ में नहीं आ रहा। अब तो पुलिस ही समझे ऐसा क्यूं और कैसे हुआ। मेरी बेटी तो चली गई। उन्होंने शक जाहिर किया इसमें जरुर घर की महिलाओं का हाथ होगा। उन्होंने बताया कि दामाद धनजी तिवारी अपने गांव ही रहते हैं। कहीं बाहर भी नहीं रहते। फिलहाल पुलिस भी इस उलझन में है। इस लिए अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here