‌‌‌चकरहसी गांव में पुलिस की छापामारी, भारी मात्रा में असहले बरामद होने की सूचना

0
2967

बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकरहसी गांव में पुलिस ने छापामारी की है। सूचना मिल रही है वहां से बड़ी संख्या में असलहे बरामद हुए है। सूत्रों ने बताया बबलु सिंह के यहां छापामारी हुई है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने कुछ नहीं बतया। गिरफ्तार व्यक्ति कौन हैं। उसके पास से क्या बरामद हुआ है। इस बारे में पूछने पर पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया एक हथियार बरामद हुआ है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम और असहले के बारे में उनसे भी जानकारी नहीं मिली। लेकिन, यह स्पष्ट हो गया कि मौके से एक हथियार मिला है। बहुत सारे नहीं। कार्रवाई अब से महज कुछ घंटे पहले की है। इस लिए पुलिस पूछताछ में जुटी है। गिरफ्तार व्यक्ति क्या करते हैं। उनका आपराधिक इतिहास है अथवा नहीं। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है। छापामारी डीआइयू टीम के संयुक्त प्रयास से हुई है। पूरा सच कुछ घंटे बाद खुलकर सामने आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here